Haryana Weather: इस होली पर इंद्रदेव भिगाने को तैयार, आसमान में छाए काले बादल, जानें मौसम का ताजा अपडेट
punjabkesari.in Thursday, Mar 13, 2025 - 09:09 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में कल से रविवार तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।
हरियाणा में छाएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छाए रहने और हवाएं चलने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जिसके चलते दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि पश्चिमी हवाओं से प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौजूदा स्थिति में दिन के तापमान में हर दिन 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)