आएगा तूफान, कड़केगी बिजली...हरियाणा में 3 दिन आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोग रहें सावधान

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:01 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में आज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आज से 13 जून तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। 

आंधी-तूफान की चेतावनी, लोग बरतें सावधानी 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में तेज हवाएं चलेंगी। इससे पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। जिसके कारण लोग बाहर आते-जाते समय सावधानी बरतें। राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3°C अधिक बना हुआ है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान रोहतक में 44.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 43.9°C, सिरसा में 43.6°C और अंबाला में 42.9°C पारा रहा। भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि आज रात से इसमें बड़ी गिरावट आएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static