Rajan Rao बोले - कांग्रेस ने रखी मजबूत भारत की नींव, भाजपा ने कर दी खोखली

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 07:09 PM (IST)

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव  ( Rajan Rao) ने कहा कि वर्ष 1991 में कांग्रेसे ने देश को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए मजबूत नींव रखी जिसे भाजपा ने अपने सात साल के शासन में ही खोखल कर दिया। आज चारों तरफ मंहगाई से जनता बेहाल है। घरेलू इस्तेमाल की चीजों से लेकर रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार हाथ पर ‌ हाथ धरे बैठी है।

भाजपा की मोदी सरकार को देश की आम जनता से कुछ लेना देना नहीं। इसके विचरित चुनौतियों के दौर में भी कांग्रेस सरकार ने अनेक कठोर फैसले कर देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ रखा। देश के आर्थिक बदलाव के लिए 24 जुलाई को उठाए गए मजबूत कदम को 30 साल पूरे हो गए। 1991 के केंद्रीय बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने भारत में लाइसेंसी राज को खत्म कर दिया। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की नीतियों में बदलाव से घरेलू अर्थव्यवस्था के दरवाजे दुनिया के लिए खुल गए। नतीजतन, मजबूत भारत की नींव पड़ी और आज हम 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी का सपना देख रहे हैं।

1991 में पेश इस केंद्रीय बजट के साथ ही सरकार अर्थव्यवस्था के लिए एलपीजी यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन का मॉडल लेकर आई थी। आर्थिक सुधारों के लिए उठाए कदम से आम लोगों के जीवन पर भी असर पड़ा है। रहन-सहन के साथ उनके खर्च और आमदनी दोनों पर भी सीधा असर पड़ा है। जून 1991 में जब पी वी नरसिम्हा राव देश के 9वें प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने वित्त मंत्रालय की कमान डॉ मनमोहन सिंह के हाथों दी। उस समय तक डॉ सिंह रिजर्व बैंक के गवर्नर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। 1991 में तत्कालीन सरकार ने कस्टम ड्यूटी को 220% से घटाकर 150% किया। बजट में बैंकों पर आरबीआई की लगाम भी ढीली की, जिससे बैंकों को जमा और कर्ज पर पर ब्याज दर और कर्ज की राशि तय करने का अधिकार मिला। साथ ही नए प्राइवेट बैंक खोलने के नियम भी आसान किए गए।

नतीजनत, देश में बैंकों का भी विस्तार हुआ। मार्च 1991 में कुल बैंकों की संख्या 272 रही, जो 2021 में 121 हो गई। इसमें ग्रामीण बैंकों की संख्या 196 से घटकर 43 हो गई। राजन राव  ( Rajan Rao) कहा कि आज मोदी सरकार ने बैंकों को बंद कर दिया है। नोटबंदी से लोगों के काम धंधे चौपट कर दिए। मोदी सरकार के सात साल देश पर भारी पड़े हैं। देश की तरक्की के लिए इस सरकार की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है, आने वाले समय में इसके बड़े भयावह परिणाम सामने आने वाले हैं।  आर्थिक विशेषज्ञ हर रोज आने समय के लिए सरकार को आगाह कर रहे हैं। लेकिन सरकार देश और आमजन के हित को छोड़कर पूंजीपतियों के हित को ध्यान में रख कर योजनाएं बना रही है। कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार गांव-गरीब और किसान का दमन कर रही है। भाजपा ने झूठ के सहारे के सत्ता हथिया तो ली लेकिन उसे देश की बागडोर संभालनी नहीं आ रही। सरकार हर मोर्चो पर विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बात को समझ चुकी है। भाजपा की कुटिल चालें जनता की समझ में आ गई है। अब भाजपा का घंमड ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। सरकार उस समय का इंतजार कर रही है, जिस समय भाजपा को उखाड़ सत्ता से बाहर करेगी। #RajanRao #Haryana #Congress # RajanRaoCongress


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static