मोदी ठीक, लेकिन प्रदेश भाजपा दबाव में कर रही काम: सैनी

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 02:53 PM (IST)

हिसार:भाजपा सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में तो कसीदे पढ़े लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पर अपना नजला उतारा। सैनी ने कहा कि खट्टर सरकार दबाव में काम कर रही है। उन्होंने इशारा किया कि प्रदेश सरकार जाटों के दबाव में है। वे यहां जींद रैली को लेकर पहुंचे थे। 

सैनी ने दोहराया कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन विधानसभा चुनाव में अपनी टीम मैदान में उतारेंगे। 100 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। सभी बिरादरियों को आरक्षण मिलना चाहिए। किसी को नहीं छोडऩा चाहिए। जाट आरक्षण के दौरान फैली हिंसा में कांग्रेस के नेता का हाथ बताया। हरियाणा में पहले भी परिवारवाद रहा है। पहले एक एक घर में 10 नौकरियां होती थी लेकिन अब एक भी बमुश्किल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static