राखी सेठी बनीं महिला कांग्रेस हरियाणा की प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 05:36 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता राखी सेठी को महिला कांग्रेस हरियाणा का प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव की अनुमति के बाद हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की है।

हरियाणा की वरिष्ठ महिला पंजाबी नेता राखी सेठी की प्रदेश में युवाओं व महिलाओं में गहरी पकड है तथा वह युवा कांग्रेस हरियाणा की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि राखी के मनोनयन से प्रदेश में महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश स्तर पर हुई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में राखी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई है तथा आज उनके निवास पर पहुंच जहां उनका फूलमालाओं व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

वहीं महिला कांग्रेस की नवनियुक्तप्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती राखी सेठी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह जिला के साथ-साथ समूचे हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को पार्टी के साथ जोडने का कार्य करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static