देहरादून में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर रमेश ने प्रदेश का बढ़ाया गौरव, जानिए किसने प्रयास में मिली सफलता

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 10:18 PM (IST)

बाढड़ा(शिव कुमार): शहर के गांव काकडोली हुक्मी निवासी रमेश श्योराण ने अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है। उन्होंने छठवें प्रयास में आईएमए देहरादून में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बता दें कि रमेश श्योराण 13 साल सेना में सिपाही पद पर रहते हुए स्नातक में अंग्रेजी जैसे जटिल विषयों के साथ पढ़ाई की। साथ ही 80 फीसदी अंक के साथ एमए पास किया। जिसके बाद वह अधिकारी बनने के लिए ठान लिए और उसके लिए अथक प्रयास करने लगे। क्योंकि उन्हें खुद पर यकीन था कि वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में जरूर कामयाब होंगे। उनका लगन और मेहनत उन्हें एक दिन मंजिल तक पहुंचाएगा। रमेश लेफ्टिनेंट अधिकारी बनने के लिए पांच बार असफल हुए,लेकिन कहते है जीद के आगे हर चुनौती और असफलता हार जाती है। उन्होंने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया। क्योंकि उन्हें खुद पर इतना भरोसा था कि वह छठवीं बार में मंजिल को पा लेंगे और ऐसा ही हुआ। रमेश आज लेफ्टिनेंट अधिकारी बनकर केवल अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

  

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static