स्लम एरिया के बच्चों को खुशियां बांटने पहुंचे राव महेंद्र सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 06:16 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो) : कहते हैं कि जीवन में खुश रहना हो तो दूसरे के चेहरों पर मुस्कान लानी चाहिए। कुछ इसी सोच के साथ समाज सेवी राव महेंद्र सिंह गरीब बच्चों के बीच पहुंचे और उनके चेहरे पर मुस्कान ले आए। मौका था साईं बाबा सेवार्थ ट्रस्ट के दूसरे वार्षिकोत्सव का। ट्रस्ट की ओर से दूसरा वार्षिकोत्सव जलवायु विहार सेक्टर-56 में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी एवं जिलाध्यक्ष फुटबॉल टीम राव महेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया था।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कार्यक्रम में पहुंचे राव महेंद्र सिंह ने बताया कि यहां स्लम एरिया के बच्चों को सड़क किनारे शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिनके लिए कुछ सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए उन्होंने बच्चों के बैठने के लिए दरी एवं बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए मिड डे मील का भी प्रबंध किया। कुछ बच्चों को उन्होंने अपने हाथों से भी खाना खिलाया। 

 

 साईं बाबा सेवार्थ ट्रस्ट के फाउंडर आजाद मंगावा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से लगातार शहर में जरूरतमंदों की सेवा जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा इस ट्रस्ट के साथ जुड़ें ताकि जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ निरंतर बढ़ते रहें। इस अवसर पर रिटायर्ड डीडीपीओ वीरेंद्र सिंह यादव, रिटायर्ड कमिश्नर अश्विनी कपूर, सनसिटी से अश्विनी गुलाटी, किरण गुलाटी, महक गुलाटी, श्रेया गुलाटी, डीएलएफ सें निधि गंभीर, पुनीत अरोड़ा, निशांत कटियाल, इंदिरानारो कटियाल, सागर सैनी, राजू सरकार व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static