समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे राव महेंद्र

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 06:07 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): हरियाणा की सियासत में हुई हलचल के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री को बदल दिया गया है। ओबीसी मोर्चा से बनाए गए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपाइयों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में गुड़गांव से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव राव महेंद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें नया कार्यभार मिलने की शुभकामनाएं दी हैं।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

राव महेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा ही अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद प्रदेश को ओबीसी मुख्यमंत्री मिला है जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

 

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि ओबीसी मोर्चा का नेतृत्व करने वाले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रदेश का नेतृत्व दिया गया है। इससे सभी 36 बिरादरियों को बल मिलेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सभी बिरादरियों को साथ लेकर कार्य करते आए हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को वह निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static