ओबीसी मोर्चा का सचिव बनाने पर राव महेंद्र ने जताया आभार

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 03:39 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यसमिति का विस्तार किया जा रहा है। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुर्जर ने अपनी कार्यसमिति का विस्तार करते हुए गुड़गांव के राव महेंद्र को ओबीसी मोर्चा का सचिव नियुक्त किया है। इसको लेकर राव महेंद्र व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। अपनी इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए वह भाजपा के जिला कार्यालय गुरुकमल पहुंचे। समर्थकों के साथ पहुंचे राव महेंद्र ने भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

ओबीसी मोर्चा गुरुग्राम में सचिव बनाने पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व व हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी, हरियाणा ओबीसी अध्यक्ष करण देव कंबोज, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव, गुरुग्राम ओबीसी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुर्जर का आभार जताते हुए राव महेंद्र ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसके लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव के दौरान पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static