सोसाइटी के गार्ड ने किया महिला से रेप का प्रयास, तेजधार हथियार से किया घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 10:17 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 एरिया में एक सोसाइटी के गार्ड द्वारा महिला के साथ रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी उसे तेजधार हथियार से घायल कर फरार हो गया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में छानबीन शुरु कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

वारदात मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है। सोसाइटी के फ्लैट में महिला अकेली थी उसका पति अपनी डयूटी पर गया था। महिला का पति निजी कंपनी में काम करता है। मौका देखकर सोसाइटी के गार्ड यूपी मूल के विष्णू ने महिला से रेप करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे धारदार हथियार से घायल कर फरार हो गया। जैसे ही आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंंट प्रवीण मलिक को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे तो महिला ने अपने हाथ से गर्दन पकड़ रखी थी और फर्श पर खून पड़ा था। वहीं सेक्टर 10 थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। प्रवीण मलिक ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।

 

आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंंट प्रवीण मलिक ने बताया कि गार्ड विष्णू एक साल से यहां नौकरी कर रहा था। वह एक सप्ताह पहले छुट्टी पर गया था। उसने आज की डयूटी ज्वाइन की थी और वारदात को अंजाम दे डाला। जब गार्ड वारदात को अंजाम दे सोसाइटी से भाग रहा था, तब वह सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। गार्ड सोसाइटी के पास ही रहता था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

Recommended News

static