शादी का झांसा देकर गुड़गांव की युवती से दिल्ली में रेप, जीरो FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 08:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): 26 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर-56 थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामले में आगामी जांच के लिए पूर्व दिल्ली के थाना गीता कॉलोनी में भेज दी गई है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने उसके साथ दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और जान से मारने की धमकियां देने लगा।

 

पीड़िता की दरखास्त पर थाना सेक्टर-56 पुलिस ने सोमवार को विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि वारदात का मुख्य घटनाक्रम दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राथमिक दस्तावेज दिल्ली पुलिस को भेज दिए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static