मंत्री के सामने रेप पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 04:45 PM (IST)

नूंह : हरियाणा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी फरियाद लगा रही रेप पीड़िता और उसके पिता नें मंत्री के सामने पुलिस अधिकारियों के पर कई आरोप लगाए। बाद में रेप पीड़िता ने बताया कि मंत्री राव नरबीर ने उनकी बात सुने बिना ही बाहर पुलिसकर्मियों द्वारा बाहर निकलवा दिया।

दरअसल सोमवार को नूंह में कष्ट निवारण समिति की बैठक चल रही थी। जिसमें हरियाणा केबिनेट मंत्री राव नरबीर मौजूद थे। उनके साथ कई अधिकारी मौजूद थे। तभी रेप पीड़ित महिला उनके पिता ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। उन्होनें कहा कि 6 माह हो गए हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। पीड़ित महिला और उनके पिता ने पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों पर मंत्री के सामने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मंत्री ने इस पर मीडिया कर्मियों के कैमरे बंद करवा दिए। फिर आरोप है कि मंत्री ने पुलिसकर्मियों द्वारा बैठक से बाहर निकलवा दिया।

जानिए क्या है मामला

PunjabKesari

नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र निवाली रेप पीड़िता ने बताया कि 14 अक्टूबर 2024 प्लॉट पर खाना देकर आ रही थी तो कार सवार 2 युवकों उसका किडनैप कर लिया। आरोपी उसे पुंहाना के होटल में ले जाकर रेप किया। बाद में आरोपी गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला व उसके पिता ने डॉक्टरों पर मेडिकल रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस पर आरोप लगाया है कि 6 महीने से चक्कर काट रहे हैं लेकिन आरोपियों पर पुलिस केस होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static