फरीदाबाद में दरिंदगी की हदें पार करने वाला हैवान गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की थी महिला की हत्या

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 04:06 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि महिला का शव 8 नवंबर को मिला था। महिला पति से झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकली थी। आरोपी ने सड़क किनारे बैठी महिला को अपना शिकार बनाया था। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी जबकि हत्या के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पाइप भी डाल दिया था। वहीं ब्लाइंड मर्डर केस मामले को सुलझाने के बाद डीजीपी पीके अग्रवाल ने 100000 नगद प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। 

गौर रहे कि फरीदाबाद में युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई थी। युवती का शव पार्क में अर्धनग्न हालत में मिला था। युवती के सिर में चोट मार हत्या की गई थी। युवती की उम्र करीब 30 साल थी जिसके दोनों हांथों पर ॐ गुदा हुआ था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static