Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 08:47 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

शाह पर सुरजेवाला का पलटवार- हिम्मत है तो बताएं कि भाजपा ने हरियाणा में क्या किया?
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कल कैथल में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अगर अमित शाम में हिम्मत है तो हरियाणा की जनता को बताएं कि बीजेपी...
 

हरियाणा की चौधर : क्या जीत के रुझान को बरकरार रख पाएगी भाजपा?
साल के शुरू में हुए आम चुनावों में मोदी के नाम पर भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटें जीती थीं। इसी को देखते हुए पार्टी की यही इच्छा है कि राज्य विधानसभा चुनावों में भी पार्टी भारी बहुमत से जीते और सरकार बनाए। पिछले एक दशक से हरियाणा की राजनीति में बहुत परिवर्तन हुए हैं। 
 

हरियाणा विस चुनाव 2019: भाजपा ने दो नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला
भाजपा ने दो नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इन दोनों नेताओं ने निर्दलीय पर्चा भरा था। भाजपा ने इस पर एक्शन लेते हुए संजय मेहला और धर्मपाल गोंदर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 
 

इस चुनाव में कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी, कुछ लोगों की मरोड़ निकलेगी: तंवर
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके अशोक तंवर का कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बुरी स्थिति होने वाली है। कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी और कुछ लोगों की गर्दन की रॉड, मरोड़ निकलने वाली है। तंवर ने कहा कि इस स्थिति के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं। 
 

हरियाणा विस चुनाव: 1.83 करोड़ मतदाता 19578 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में इस बार 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता वोट डालेंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 अक्तूबर, 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं...
 

पूर्व मंत्री अजय ने बेटे के लिए मांगा समर्थन- आप MLA बना दो मैं मंत्री बना दूंगा
 विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩे लगा है, जिसमें नेतागण एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व्यापारियों से अपने बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पक्ष में समर्थन मांगते नजर आए। उन्होंने कहा, ''चिरंजीव और मैं दोनों मिलकर इलाके के लिए काम करेंगे...
 

जेजेपी उम्मीदवार पर कातिलाना हमला, भाजपा नेता पर आरोप
सोनीपत के गन्नौर से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह मलिक पर जमीनी विवाद के चलते फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि रणधीर सिंह मलिक के सोनीपत स्थित फार्म हाउस पर मौजूद थे, इसी दौरान फायरिंग की गई, हालांकि हमले में हमले में रणधीर सिंह मलिक बाल बाल बच गए।
 

व्यापारियों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे दलाल!, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चुनाव जीतने के लिये प्रत्याशी सामने वाली जनता को लुभाने के लिए विवादित बयानों से भी परहेज नहीं करते हैं। इसका एक उदाहरण पलवल से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक करण सिंह दलाल हैं, जिन्होंने भरी सभा में बयान दिया कि व्यापारी कभी हमारे सगे नहीं हो सकते...
 

गौ तस्करों और गौ रक्षकों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक घायल, वीडियो वायरल
 गुरुग्राम में गौ तस्करों और गौ रक्षकों के बीच मुठभेड़ का वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है। इसमें तेज रफ्तार गौ तस्करों ने सिटी की सड़कों पर तांडव मचाया। कानून से बेखौफ गौ तस्करों की हैरान करने वाली वीडियो में गौ तस्करों ने प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं को बौना साबित किया।
 

बदमाशों ने दिनदहाड़े निजी होटल में मचाया उत्पात, दो कर्मचारी गंभीर घायल
कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने निजी होटल पर हमला बोल दिया। एनएच वन पर स्थित स्वागतम होटल में २ दर्जन के करीब गुंडा तत्वों ने तोडफ़ोड़ की। करीब आधा घंटा तक यह मौत का तांडव चला। इससे चारों ओर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बैखोफ बदमाशों ने डीवीआर, कैमरे और एलईडी को तोड़ डाला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static