हुक्का पीने के शौकीन ताऊ हमेशा खाते है दूध-घी वाला खाना, पढ़िए करनाल के 99 साल के बुजुर्ग की कहानी
punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 12:22 PM (IST)

करनाल : करनाल जिले के गांव गगसीना का 99 साल का बुजुर्ग अपनी तंदरुस्ती से सबको हैरान कर रहा है। हुक्का पीने के शौकीन ताऊ ने हमेशा दूध-घी वाला देसी खाना खाया है। उसी का परिणाम है कि आज प्रीतम सिंह संधू सेहतमंद ही नहीं बल्कि छह साल से गौवंश की सेवा भी करते आ रहे हैं।
रागनियों को गाने का भी शौक रखते हैं प्रीतम सिंह
बता दें कि प्रीतम सिंह रागनियों को गाने का भी शौक रखते हैं। वह अपनी रागनियों के माध्यम से समाज के साथ-साथ सरकार को भी आइना दिखाते हैं। उन्होंने पंजाब व हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों में भी किसानी का प्रचार किया है। उन्होंने किसानों की आवाज को भी उठाया है। उन्होंने न सिर्फ आज का दौर ही नहीं बल्कि अंग्रेजों का भी शासन देखा है। प्रीतम सिंह का कहना है कि अंग्रेजों के टाइम में उन्होंने सत्याग्रह में हिस्सा लिया था, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें जेल में भेज दिया था। साढ़े छ महीने जेल में रहे थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)