HaryanaTop 10 : हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर राजू पंजाबी का आकस्मिक निधन, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 06:12 AM (IST)

डेस्क : हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर राजू पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। गौरतलब है कि राजू पंजाबी हरियाणा प्रान्त के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता थे। उनके द्वारा गाये गये हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े छाव से सुना और पसंद किया जाता थे। कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ इनके गाने रिलीज हुए हैं।

किसानों का चंडीगढ़ कूच:  छावनी बने चंडीगढ़ के सारे बॉर्डर, अंबाला में अलर्ट

किसान चंडीगढ़ कूच के लिए जुटना शुरू हो चुके हैं। अंबाला के किसानों ने अंबाला हिसार हाइवे पर पंजाब के इलाके में डेरा डाल लिया है। इस दौरान एसपी अंबाला मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नही माने और हाइवे पर ही डटे हैं।

 

 

Haryana Nuh Violence: एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

नूंह हिंसा में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।  निरीक्षक अमित के नेतृत्व में गठित टीम ने नूंह हिंसा के मामले में संलिप्त आरोपी आमीर निवासी ढिडारा तावडू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 

हरियाणा के अंबाला कैंट एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

हरियाणा सरकार अंबाला कैंट हवाई अड्डे का नाम बदलने की तैयारी में हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने इस संबंध में सीएम मनोहर लाल को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें अंबाला एयरपोर्ट का नाम अंबा एयरपोर्ट अंबाला छावनी रखने का सुझाव दिया गया है। 

कौशल रोजगार निगम के 746 उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री ने भेजा ऑफर लेटर, कहा- हरियाणा में पारदर्शी तरीके से मिल रहा रोजगार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत विभिन्न पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया।

सोनीपत स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं का गुब्बार देख दहशत में लोग

जिले के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री से उठ रहे भीषण धुएं के गुब्बार को देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

नूंह हिंसा पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का बयान, दोषियों को मिलेगी सज़ा, निर्दोष को मिलेगा न्याय

जिले के लघु सचिवालय में आज कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोनीपत की जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। 

Rohtak : शहर में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, 6 दिन में मिले 69 केस

डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मिले कुल 121 डेंगू केसों में से 69 महज पिछले छह दिन में सामने आए हैं। सोमवार को 16 केसों की पुष्टि हुई है। फिलहल मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल बना हुआ है। 

Panipat : 12वीं कक्षा के दो छात्रों का  बास्केटबॉल की भारतीय टीम में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

वैसे तो हरियाणा के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन अगर खेल जगत की बात हो तो शायद हरियाणा का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। इस बार पानीपत के दो युवाओं ने ये कर दिखाया है।

खान कॉलोनी में रहा बेहद तनावपूर्ण माहौल, पुलिस के साए में पढ़ा गया हनुमान चालीसा का पाठ

जनपद के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खान कॉलोनी की मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लगातार विरोध जताते हुए आ रहे हैं। बीते दिनों हिंदू संगठनों ने खान कॉलोनी में बने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा की मंशा जाहिर की थी।

नारनौल बाईपास पर सर्विस लेन, हिसार में बनेंगे दो क्लोवर लीफ फ्लाइओवर, डिप्टी CM ने NHAI अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव मंडलाना के पास सर्विस लेन तथा हिसार एयरपोर्ट के पास मिर्जापुर और ढंढूर के रोड जंक्शन पर क्लोवर लीफ फ्लाइओवर बनाए जाएं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static