मौत के मुंह से खींच लाए ''खाकी'' के देवदूत, अंबाला के महावीर पार्क में डूबती मेडिकल छात्रा की बचाई जान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 09:34 AM (IST)

अंबाला (अमन):  अंबाला शहर के प्रसिद्ध महावीर पार्क में लोग टहल रहे थे, तभी अचानक एक युवती ने तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा दी। मंजर खौफनाक था और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह डूबने लगी। लेकिन गनीमत रही कि अग्रसेन चौंक पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों की नजर उस पर पड़ गई। बिना एक पल की देरी किए, जवानों ने साहस का परिचय देते हुए तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवती की पहचान कल्पना चावला मेडिकल कालेज की छात्रा के रूप में हुई है। फिलहाल छात्रा को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आखिर एक मेडिकल छात्रा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या यह कोई मानसिक तनाव था या कोई और वजह? फिलहाल पुलिस इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static