रिटायर्ड ए.एस.आई. के खाते से निकले 1 लाख, इंसाफ के लिए भटक रहा दम्पति

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 07:37 AM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): भारत सेवक नगर की सीनियर सिटीजन सतपाल और उनकी पत्नी महेन्द्र कौर के खाते से 1 लाख रुपए निकल गए। दम्पति का आरोप है कि पुलिस ने डी.डी.आर. तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई उससे आगे नहीं बढ़ी। यह हाल तब है जब सतपाल सिंह पुलिस विभाग से ही ए.एस.आई. रिटायर्ड हैं। उन्होंने बैंक से 60 हजार रुपए किसी काम के लिए निकलवाए थे। अगले दिन 12 हजार रुपए बिजली का बिल आ गया। जब वे ये पैसे निकलवाने ए.टी.एम. पहुंचे तो ए.टी.एम. नहीं लगा।

ए.टी.एम. गार्ड की मदद से भी कोई हल नहीं निकला। 23 सितम्बर को उनके खाते से 4 बार 10-10 हजार रुपए निकल गए। अगले दिन 20 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद फिर से 40 हजार रुपए निकल गए। कुल 1 लाख रुपए उनके खाते से निकल गए और उन्हें अब इंसाफ नहीं मिल रहा। ए.टी.एम. भी ब्लाक करवा दिया है।

उन्होंने मांग की है कि पुलिस आरोपी को ढूंढने में मदद करे। जरूरत पड़ी तो वह एस.पी. के पास भी जाएंगे। वहीं मामले को देख रहे ए.एस.आई. राजेन्द्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर रोजनामचा में रपट दर्ज कर ली है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी को काबू किया जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static