पंजाब यूनिवर्सिटी में रेवाड़ी की PHD स्टूडेंट की मौत के बाद बवाल; न्याय को लेकर साथियों का फूटा गुस्सा...VC कार्यालय का किया घेराव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 02:32 PM (IST)

रेवाड़ी : पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली PHD स्कॉलर स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कुलपति (VC) कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव किया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में PHD कर रही थीं और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी तभी फुटपाथ से जैसी निकली वहां पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसके बाद वह वहीं गिर गई उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है। 

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र मौके पर जुट गए। घटना को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव किया और आरोप लगाया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static