रेवाड़ी में 97 हजार से ज्यादा वोटरों ने नहीं जमा किए गणना प्रपत्र, 31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप सूची
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 09:29 AM (IST)
रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण मेंअंतिम तिथि तक जिले के 97,959 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिले में कुल 7,39,338 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा करवाए जाने थे। विशेष गहन पुनरीक्षण की आखिरी तारीख तक इनमें से 6,42,049 प्रपत्र ही जमा हुए हैं। इस तरह 86.84 प्रतिशत गणना प्रपत्र ही दर्ज किए जा सके हैं। अब इन मतदाताओं के नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार बता दें कि सत्यापन के दौरान 32 हजार ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए जो अपने दर्ज पते पर नहीं मिले, इसके अतिरिक्त 33 हजार दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। अब 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। कोई गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्रारूप सूची जारी होने के बाद 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और सभी दावों-आपत्तियों के समाधान के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।