रेवाड़ी: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या, बोरे में बंधा मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 11:30 AM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। हत्या करने के बाद शव को दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में फैंक दिया गया। उसके हाथ रस्सी से बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार का रहने वाले संचितानंद पिछले कई सालों से औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में किराए पर रहता था और वह दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित हीरो मोटो कॉर्प कंपनी में अस्थाई कर्मचारी था। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर गया हुआ था। रात को ड्यूटी से लौटते समय किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी और फिर शव को बंद पड़ी यूटिलिटी कंपनी में फेंक दिया। रविवार यानि आज सुबह जब आसपास के लोग टहलने पहुंचे तो बंद पड़ी कंपनी में संदिग्ध बोरा पड़ा दिखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। 

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा सीआईए-टू ने बोरे को खोला तो लाश मिली। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जुटाए है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि हत्या किसने की और क्या वजह रही इसका पता नहीं लग पाया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static