Rewari: धोती पहनाकर बाजार में घुमाया मर्डर का आरोपी, जन्मदिन पर की थी युवक की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 07:28 PM (IST)

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती) : रेवाड़ी पुलिस ने मर्डर के आरोपी अमित को धोती पहनाकर करीब आधा किलोमीटर तक बाजार में निशानदेही के लिए घुमाया। कोर्ट में पेश करने से पहले की गई इस कार्रवाई के दौरान लोग वीडियो बनाने लगे तो आरोपी मुंह छिपाने लगा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था।

आरोपी अमित पर आरोप है कि उसने 6 जुलाई 2024 को रानौली प्राणपुरा गांव के 35 वर्षीय दिनेश की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात से पहले मोमोज की दुकान पर हुए झगड़े में दिनेश ने नौकर को थप्पड़ मारने वाले युवक को चांटा मारा था। रात में कार और बाइक सवार बदमाशों ने दिनेश पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

5 बहनों का इकलौता भाई था मृतक

मृतक दिनेश 2 बच्चों का पिता और 5 बहनों का इकलौता भाई था। दिनेश की हत्या के बाद आरोपी अमित करीब 1 साल तक रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में छिपा रहा। CIA धारूहेड़ा ने उसे रेवाड़ी से गिरफ्तार किया। उस पर मर्डर, आर्म्स एक्ट और पोक्सो सहित 6 मामले दर्ज हैं।

जानिए पूरा मामला

6 जुलाई 2024 को मृतक दिनेश का जन्मदिन था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए मोमोज लाने के लिए एक रेहड़ी पर भेजा। इस दौरान जलालपुर गांव के एसपी सिंह से मोमोज की रेहड़ी नौकर से विवाद हो गया। एसपी सिंह ने दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए। इस बात पर दिनेश ने एसपी सिंह को थप्पड़ मार दिए। 

दिनेश पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

उसी रात करीब 9 बजे दुकान पर बैठे दिनेश पर एसपी सिंह सहित 8 लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। इनमें पुलिस ने 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनमें आ‌ठवें आरोपी अमित को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static