बड़ा हादसा होते-होते टलाः Toll Plaza के डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, 17 यात्री गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 05:16 PM (IST)

यमुनानगरः  हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई।  इस हादसे में 17 यात्री गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। रोडवेज बस में 40 से 50 यात्री सवार थे।  घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा गधौला मिल्क टोल प्लाजा पर हुआ है। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे।

 
जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी। इस बीच दोपहर 1 बजे के बाद बस गधौला टोल प्लाजा पर पहुंची। बस कंडक्टर संजीव कुमार और घायल महिला यात्री वैभव ने बताया कि यहां बस तेज गति से डिवाइडर के साथ टकराई है।

बस के टकराते ही लोग सीटों से नीचे गिर गए। कई लोग आगे की सीटों से टकरा गए। इससे उन्हें मुंह पर चोट आई है। सीटों पर खून बिखर गया। सभी घायलों को जगाधरी के नागरिक अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।थाना छप्पर के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishika Jain

Related News

static