वरिष्ठ IAS अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी पर रॉकी मित्तल की छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी):हरियाणा के कुछ वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियो के खिलाफ  बयानबाजी करने वाले रॉकी मित्तल को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कुछ ही दिनों पहले रॉकी मित्तल को मुख्यमंत्री का पब्लिसिटी एडवाइजर नियुक्त किया गया था मगर, कुर्सी पर बैठे 10 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि रॉकी मित्तल कुछ बड़बोला पन कर बैठे जिसके चलते उनकी छुट्टी हो गई है। इससे पहले रॉकी मित्तल को सरकार की तरफ से इतनी बड़ी पदवी से सभी हैरान थे, रॉकी मित्तल को हरियाणा सचिवालय में 8वीं मंजिल पर एक बड़ा कमरा, लाल बत्ती गाड़ी भी दी गई थी। 

इन्हें कमरा भी वह दिया गया जो हरियाणा लोक सम्पर्क विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव के पास ज्यादातर रहा है। उस कमरे की साजसज्जा पर भारी राशि खर्च हुआ। शुक्रवार को ही इस कक्ष में लगाने के लिए नए सोफासैट भी मंगवाए गए थे  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि हटाने की वजह न बताते हुए उन्होंने केवल इतना ही कहा की रॉकी मित्तल को हटा दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static