हरियाणा में BJP को झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, खट्टर ने की मनाने की कोशिश... तो मिले ये जवाब

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 10:25 AM (IST)

पानीपत: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह आज कांग्रेस में शामिल होंगी। रोहिता का पूरा परिवार रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेगा।

PunjabKesari
गौर रहे कि इस दौरान देर रात मनोहर लाल ने बारह बजे फ़ोन कर रोहिता को मनाने की कोशिश की  पर रोहिता ने कहा अब देर हो चुकी है। बता दें कि  रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static