पद्मश्री मिलने की घोषणा से झूम उठी पहलवान साक्षी
punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 05:12 PM (IST)

रोहतक (दीपक भार्दवाज):भारत सरकार ने रोहतक की महिला पहलवान साक्षी मलिक को पद्मश्री देने की घोषणा की है, जिसे लेकर साक्षी काफी खुश है। उनका कहना है कि वैसे तो उनकी मेहनत मेडल मिलने के साथ सफल हो गई थी, लेकिन ये अवार्ड मिलना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कुश्ती को उंचे स्तर पर ले जाना उनका लक्ष्य है और अगर कोई फिल्म बनाना चाहे तो वे तैयार हैं।
साक्षी ने कहा कि जब उन्हें पद्मश्री मिलने की खबर मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने कहा कि रियो ऑलम्पिक में पदक मिलने के बाद उनकी मेहनत सफल हुई थी और आज पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा के बाद वे गर्व महसुस कर रही हैं। पद्मश्री देश का चैथा बड़ा अवार्ड है। साथ ही उन्होंने कहा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर वे तैयारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कुश्ती को उंचे स्तर तक ले जाना है, चाहे वह किसी फिल्म के माध्यम से हो या फिर वे मैडल लाकर उस ओर चलें। उन्होंने कहा कि अन्य खेलों की तरह कुश्ती में बहुत मेहनत लगती है। कुश्ती उपर जाए इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए नहीं हो सकती। अन्य खेलों की तरह कुश्ती को भी तवज्जो मिलनी चाहिए।