रोहतक MDU के वाइस चांसलर राजबीर सिंह हुए सेवानिवृत, अब नए वीसी की नियुक्ति तक इन्हें सौपा चार्ज
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:42 PM (IST)
रोहतक : खबर आ रही है कि रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह आज सेवानिवृत हो गए हैं और उनके स्थान पर नया वीसी नियुक्त करने में भी समय लगेगा। नए वीसी की नियुक्ति तक एमडीयू का चार्ज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा को दिया गया है। यूनिवर्सिटी के चांसलर व हरियाणा के गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष की तरफ से लेटर जारी किया है।

लेटर के मुताबिक कल से यानि 21 फरवरी से नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति होने तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा पर एमडीयू का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। गवर्नर की तरफ से आदेशों की एक कॉपी सीएम के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षामंत्री के वरिष्ठ सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजी गई है। ताकि एमडीयू का काम काज सही प्रकार से चलता रहे। प्रो. सोमनाथ सचदेवा कल एमडीयू का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)