सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय को जड़ा ताला, प्रशासन ने किया भारी पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 01:05 PM (IST)

चरखी दादरी(नरेन्द्र): चरखी दादरी सफाई कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज दादरी जिले के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सरकार वह प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रोष प्रदर्शन किया गया सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा व लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की सफाई कर्मचारियों के रोष प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया।

 सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव अजीत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अपनी मांगों को लेकर दादरी के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं आज शहर में कहीं भी सफाई नहीं की जा रही है हमारे सभी ट्रैक्टर व अन्य वाहन बंद रहेंगे अगर सरकार हमारी मांगे मानती है तो हम काम पर लौट जाएंगे अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे सरकार हमसे वादा कर वादा नहीं निभा रही

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static