कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 04:11 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल के गांव थाना में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ किया इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा की भी मौजदूगी रही। इस  दौरान नराज्यमंत्री संदीप सिंह ने  कहा कि योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचना इस यात्रा का उद्देश्य है।

 उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार किया जाएगा। इस सपने को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से समाज के अंतिम व्यक्ति से फीडबैक ली जा रही है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर साझे प्रयास करने होंगे और विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को सफल बनाना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static