नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आज हड़ताल पर, जानिए वजह
punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 11:57 AM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़ ): आज प्रदेश भर के नगर पालिका नगर परिषद और नगर निगमों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पूर्व में किए गए फैसले लागू नहीं कर रही। जिसके चलते कर्मचारी बेहद खफा हैं।
कर्मचारियों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बहादुरगढ़ में आज भी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर भर में प्रदर्शन किया और नगर परिषद के कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता राजपाल का कहना है कि सरकार ने पूर्व में लागू किए गए फैसलों को लागू नहीं किया। इसलिए कर्मचारी बेहद खफा हैं। कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग पिछले समय से करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं रिस्क अलाउंस और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हैं।
सरकार से सभी मांगों पर सहमति भी बन चुकी है। लेकिन सरकार के अधिकारी लिखित में आदेश जारी नहीं कर रहे। जिसकी वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

Chaiti Chhath Puja 2023: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिवसीय महापर्व संपन्न, गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा