CM की घोषणाओं से असंतुष्ट हैं सरपंच, एसोसिएशन ने कहा – जबतक सरकार उनके पूर्ण अधिकार नहीं देगी तबतक चलता रहेगा आंदोलन/Video

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 02:37 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : सरपंचो और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदेशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और एसोसिएशन के बीच कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। हालाँकि कल मुख्यमंत्री ने सरपंचों को लेकर कई बड़े ऐलान किए, लेकिन इससे सरपंच एसोसिएशन पर कुछ प्रभाव पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। सीएम ने सरपंचो का मानदेय बढ़ाया तो वही सरपंचो द्वारा किये जाने वाले कामों की सीमा 5 लाख तक करने का भी ऐलान कर दिया। लेकिन सरपंच मुख्यमंत्री की घोषणाओं से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

इसी को लेकर सिरसा में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की तरफ से एक प्रेसवार्ता कर सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान संतोष बेनीवाल ने कल मुख्यमंत्री द्वारा सरपंचो को दी गई राहत का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरपंचो को उनके पूरे अधिकार नहीं मिलते तब तक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा। 

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उप प्रधान संतोष बेनीवाल ने कहा कि सरकार के साथ उनकी कई बार बातचीत हुई है लेकिन इस दौरान उनके बीच सहमति नहीं बन पाई। कल मुख्यमंत्री द्वारा प्रेसवार्ता कर सरपंचो के कार्य को 5 लाख तक बढ़ाया गया है, जिसका वो बहिष्कार करते हैं। बेनीवाल ने कहा कि सरकार अपना तानाशाह रवैया अपना रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल 17 मार्च को उनका चंडीगढ़ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम पूर्वनिर्धारित है। जहां वे कल बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचेगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि जब तक सरकार सरपंचो को उनके पूर्ण अधिकार नहीं देती उनका ये आंदोलन चलता रहेगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static