Haryana TOP 10: सोनाली हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सर्व खाप हरियाणा की बैठक आज, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 06:56 AM (IST)

(डेस्क): भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को न्याय दिलवाने के लिए आज हिसार में सर्व खाप हरियाणा की एक बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शहर की जाट धर्मशाला में होगी, जहां सोनाली हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में सोनाली हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा भी हो सकती है।

राखीगढ़ी में ग्रामीणों को होम स्टे नीति के तहत दिए जाएंगे लाइसेंस: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी में संरक्षित साइट की खुदाई के कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए। साथ ही इन ऐतिहासिक साइट की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए ताकि कोई व्यक्ति इन साइट को नुकसान न पहुंचा पाए। हरियाणा सरकार की ओर से इस कार्य में हर संभव सहायता दी जाएगी।

 कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम, उससे बाहर निकल ही नहीं सकती : विज

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है और इसलिए कांग्रेस उससे बाहर निकल ही नहीं सकती। इनकी सोच व हिम्मत ही नहीं है कि वह गांधी परिवार से बाहर निकलें।  गृह मंत्री श्री विज शनिवार को अम्बाला छावनी में जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

मातम में तब्दील हुई जन्मदिन की खुशियां, गोली मारकर युवक की हत्या 

शहर के मांडौरी में गांव जन्मदिन का जश्न मातम में तब बदल गया।जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मातन गांव के मोहित के तौर पर हुई है।मृतक मोहित दिल्ली डीटीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर कंडक्टर के पद पर काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश हरियाणा में ही रची गई: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीसरे फ्रेंट की चर्चाओं को लेकर बड़ा देते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा के इलावा तीसरा फ्रेंट पनप ही नहीं सकता। इसके साथ ही उन्होंने सोनाली फोगाट की हत्या को लेकर कहा कि हरियाणा में ही सोनाली की हत्या की साजिश रची गई थी।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घटना में महिला की मौत, 3 लोग घायल

 जिले के छांयसा गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और फरसे से जमकर हमले किया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। साथ ही  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इसके साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आढ़तियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार को दी चेतावनी, एक हफ्ते में मांगों को पूरा करे सरकार

शहर में  आज प्रदेश सरकार के खिलाफ हरियाणा स्टेट आढ़ती एसो ने ई-नेम ऑक्शन सहित अन्य मांगों को लेकर अनाज मंडी में एक आक्रोश रैली की गई। इस रैली में प्रदेश भर के आढ़ती एकजुट होकर सरकार की ई नेम ऑनलाइन ऑक्शन नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने मृतक अध्यापक की नियुक्ति करके ग्रामीणों के साथ मजाक किया है:कृष्ण वर्मा

शहर के कासीबास गांव में राजकीय स्कूल के अध्यापक की नियुक्ति को लेकर पिछले 22 दिन से धरना चल रहा है। शिक्षा विभाग ने एक ऐसे अध्यापक की नियुक्ति की है। जिसकी मित्यु हो चुकी है।

 बदहाली के आंसू बहा रहे हैं शहर के पार्क, नगर परिषद के कर्मचारी कर रहे है नजरअंदाज

शहर के पार्क इस समय अपनी बदहाली के आंसू बहा रहे है। सरकार ने पार्कों को बनवाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे। लेकिन वर्तमान समय में पार्कों का हालात बेहद ही खराब हो गया है।इसके साथ ही नशेड़ियों का अड्डा भी बनता जा रहा है।स्थनीय लोगों ने इसे लेकर दसों बार जिला प्रशासन और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारियों को शिकायत दे चुके है। लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं किया।

सरकारी गोदाम में रखे गेहूं के स्टोक पर पानी डालने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज

12 दिनो तक चले पत्राचार के खेल के बाद आखिर पुलिस ने हैफेड के सरकारी गोदाम में रखी गेहूं पर पानी डालने को शिकायत पर प्राइवेट कंपनी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 29 अगस्त को कैथल के प्यौदा रोड स्थित हैफड के सरकारी गोदाम में प्राइवेट कंपनी के कुछ अधिकारी व कर्मचारी रात को गेहूं के लगे स्टाफ में पानी डाल रहे थे।

एन्हांसमेंटर रिकेलकुलेशन का मामला: हरियाणा के 13 सेक्टरों को जल्द नोटिस जारी करेगा HSVP

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा एन्हांसमेंट रिकेलकुलेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके प्रदेश के 13 सेक्टरों में जल्द डिमांड नोटिस जारी किए जाएंगे। इन 13 सेक्टरों में हिसार जोन से कुल छह सेक्टर शामिल हैं। हिसार का सेक्टर-1-4, 15ए, 4 पार्ट टू, 9, 11 व सिरसा का सेक्टर 19 वन व 20 शामिल हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static