AAP उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने परिवार संग डाला वोट, पूजा करने के बाद पहुंचे थे मतदान केंद्र

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 12:11 PM (IST)

हिसार: आदमपुर उपचुनाव में जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस और इनेलो उम्मीदवार के बाद आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने न्योली खुर्द गांव के बूथ नंबर 146 पर पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल किया। इससे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा भी टेका। आदमपुर की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए सतेंद्र सिंह ने सुबह-सुबह हनुमान मंदिर में प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।

 

PunjabKesari

 

कांग्रेस और भाजपा में रहने के बाद थामा था आप का दामन

 

बता दें कि सतेंद्र सिंह ने सितंबर माह में भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वे अरविंद केजरीवाल की रैली के दौरान आप में शामिल हुए थे। साल 2014 के आदमपुर में सतेंद्र सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर हजकां के कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भाजपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने सोनाली फोगाट को टिकट देकर सतेंद्र के अरमानों पर पानी फेर दिया था। भाजपा में सतेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और बीजेपी के भारतीय किसान मोर्चा में रोहतक और सिरसा जिले से प्रभारी भी रह चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद सतेंद्र ने 7 सितंबर, 2022 को आप में शामिल होकर आदमपुर के रण में उतरने का ऐलान कर दिया था।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static