शिक्षामंत्री का ऐलान- एक दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, मिडिल परीक्षाएं भी ली जाएंगी

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 03:39 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने आज यमुनानगर के ईएसआई अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि एक ऑक्सीजन प्लांट यमुनानगर सिविल अस्पताल में लगाया गया है, जबकि आज दूसरा ऑक्सीजन प्लांट ईएसआई अस्पताल में बना है।गुर्जर ने कहा कि  कोरोना के समय ऑक्सीजन की काफी समस्या रही, लेकिन अब यह समस्या नहीं होगी। यमुनानगर जिला अब इस मामले में आत्मनिर्भर हो गया है।
 
वहीं कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में अब सब कुछ सामान्य हो रहा है इसलिए धीरे-धीरे स्कूल भी खोले जा रहे हैं। 1 दिसंबर से अब पूरी क्षमता के साथ स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे, लेकिन कोरोना नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि मिडिल की परीक्षाएं भी ली जाएंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static