Haryana Top 10: हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 12:13 AM (IST)

डेस्क: तेज बारिश के चलते हरियाणा के कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, झज्जर और दादरी समेत कई जिलों के निजी और सरकारी स्कूलों को प्रशासन ने आज बंद रखने के लिए आदेश जारी किए हैं।
OP धनखड़ का बयान, बोले- JJP के साथ गठबंधन सरकार चलाने के लिए था, चुनाव के लिए नहीं'
अगले साल होने वाले संसदीय और राज्य चुनावों से पहले, भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों को बरकरार रखने और हरियाणा में सत्ता में वापसी की तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि भाजपा-जेजपी गठबंधन में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी या नहीं, यह चुनाव के समय तय किया जाएगा।
रेवाड़ी DC ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में कराया बेटी का एडमिशन
किसी बड़े पद पर बैठने के बाद हर व्यक्ति अपने बच्चों की शुरुआती शिक्षा नामी स्कूल में कराने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन हरियाणा में रेवाड़ी के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मिशाल पेश की। उन्होंने अपनी बेटी का आंगनबाड़ी केन्द्र के प्ले स्कूल में एडमिशन कराया।
घर से पानी निकालते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन से टच हुआ वाइपर, करंट लगने से पिता की मौत, बेटा झुलसा
हिसार जिले के उकलाना में करंट लगने से बाप-बेटा झुलस गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा करीब साढ़े 7 बजे हुआ।
हरियाणा: शर्मशार हुई खाकी वर्दी, कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में SI गिरफ्तार
कालेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ में झज्जर पुलिस के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र हुड्डा की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में एक माह पहले केस दर्ज हुआ था । शुक्रवार रात को पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने एसआइ बिजेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
हरियाणा के विभिन्न जिलों में कांग्रेस पार्टी विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम जरिए शक्ति प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान रविवार को भिवानी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, काग्रेस नेता उदयभान, राज्यसभा सासंद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री व विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
गोल्डी बराड़ के नाम पर करोड़ों की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत हथियार बरामद
करनाल में गोल्डी बराड़ के नाम एक व्यापारी से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को सीआईए 2 ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी भरत और रमन के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य आशु राणा के कहने पर वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने उनके पास से बाइक, 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
Boyfriend को पैसे देने के लिए CEO की बेटी ने रची झूठ की ऐसी कहानी, सुनकर हो जाएंगे हैरान
रेवाड़ी में दो दिन पहले घर से लाखों रुपए की डकैती की कहानी झूठी निकली। घर में डकैती नहीं, बल्कि लड़की ने ही अपने बॉयफ्रेंड को 5 लाख रुपए खुद दिए थे। आरोपी बॉयफ्रेंड नशे की जरूरत पूरी करने के लिए लड़की पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।
पति की मारपीट और ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार पैसे मांगने से परेशान नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। नवविवाहिता की मौत बहादुरगढ़ के संजय अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
एक लाख क्यूसेक के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, बढ़ा निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यमुना नदी, सोन नदी व पथराला नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते यमुना के साथ लगते निचले इलाके के लोगों को यमुना से दूर रहने के लिए कहा गया है।
आफत में मसीहा बनी पुलिस, बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
जिला पुलिस नियमित ड्यूटी से हटकर भी कई बेहतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस के स्लोगन सेवा, सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रही है। ऐसा ही उदाहरण रविवार को थाना इस्माईलाबाद में देखने को मिला है। जब एरिया के कई गांवों में बाढ़ का पानी गांवों और डेरों में रह रहे लोगों के लिए आफत बनकर आया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)