क्रेस्ट घोटाला: करोड़ों के गबन में महिला अकाउंट ऑफिसर की तलाश तेज़, हरियाणा में ताबड़तोड़ छापेमारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़: नगर निगम और क्रेस्ट के करोड़ों रुपए के घोटले में अकाऊंट ऑफिसर की अहम भूमिका सामने आई है। सीनियर अफसरों ने अकाऊंट ऑफिसर नलिनी मलिक के साथ करोड़ों रुपए दूसरे लोगों के खाते में ट्रांसफर किए थे। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस आरोपी अकाऊंट ऑफिसर महिला की तलाश में करनाल में छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि वह करनाल में किसी रिश्तेदार के घर ठहरी थी। पुलिस की टीम उस घर में पहुंची और आसपास पूछताछ की लेकिन नलिनी पहले ही फरार हो गई थी।

वहीं, आर्थिक अपराध शाखा पुलिस रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के प्रोजैक्ट डायरैक्टर सुखविंदर अबरोल से करोड़ों रुपए टांसफर बा पता कर रही है। जांच में पता चला कि ज्यादातर रकम सुखविंदर के रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर हुई थी। रिश्तेदारों को कमीशन देकर सुखविंदर ने रुपए हासिल किए थे। पुलिस अब जिन जिन के खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर हुए हैं उन्हें सम्मन देकर पूछताछ के लिए बुला रही है ताकि पुलिस रकम की रिकवरी कर सके। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुखविंदर के ज्यादातर रिश्तेदार तो घरों के ताले जड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस टीमें मोबाइल लोकेशन से पता करने में लगी हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static