अजीब घटना : समधन का शव देख समधन ने भी त्यागे प्राण, दोनों में था बहुत लगाव
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 12:25 PM (IST)
इसराना : आपने अक्सर बहन-भाई, माता-पिता, पिता-पुत्र, पुत्र-मां का प्यार तो देखा होगा परंतु उपमंडल के गांव जोंधन खुर्द में एक अजीब घटना घटी। समधन के शव को देखकर समधन हुक्मदेई ने भी प्राण त्याग दिए। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की श्याम जोंधन खुर्द के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बलराज की 80 वर्षीय माता ओम पति का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया था। मृतक ओम्पति की लड़की जिसकी गगसीना गांव में सुसराल है उनकी समधन हुक्मदेई भी अपनी समधन के अंतिम संस्कार के लिए आई थी। ओम्पति का शव अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा हुआ था। समधन हुक्मदेई ने उनका मुंह देखते ही प्राण त्याग दिए।
बताया जा रहा है की दोनों समधन में आपसी इतना लगाव था कि वह अपनी समधन की मृत्यु को सहन नहीं कर पाई। परिजनों ने पहले ओम पति का जोंधन खुर्द में अंतिम संस्कार किया उसके बाद हुक्मदेई के शव को गांव