सरकार की इच्छाशक्ति और सेना के पराक्रम को मजबूत करेगा आत्मनिर्भर भारत : बराला

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2020 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की इच्छाशक्ति और सैनिकों के पराक्रम को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत पैकेज लेकर आए हैं, देश अगर आत्मनिर्भर होगा तो उसकी दूसरे देशों पर निर्भरता कम हो जाएगी और वह आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। 

बराला भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ और मीडिया विभाग की एक वर्चुअल बैठक और वैबिनार को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विशेष रूप से राज्यसभा सांसद डी.पी. वत्स, पद्मभूषण  ले. जन. के.जे. सिंह समेत भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, महामंत्री संदीप जोशी, सांसद सुनीता दुग्गल, जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रणदीप घनगस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सुहाग और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन को कूटनीतिक स्तर पर एकांकी कर दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति का ही परिणाम है, वरना तो देश में एक समय ऐसा भी था जब नेहरू ने 4500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चीन को थाली में सजा कर दे दिया था। 

वैबिनार के मुख्यवक्ता के तौर पर जुडे ले. जन. के.जे. सिंह ने भारत और चीन की सीमाओं बारे कहा कि भारत और चीन की सीमा का विवाद भारत के उस समय के राजनितिक लोगों की कमजोर इच्छाशक्ति का नतीजा है। 914 के भारत -तिब्बत समझौते से लेकर शिमला समझौते तक भारत के राजनेताओं की कमजोरी के कारण आज चीन हमारी जमीन पर बैठा है, वरना तो 1914 से पहले भारत की कोई सीमा चीन से नहीं लगती थी, कोई विवाद नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Related News

static