Big News: AAP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 10:34 AM (IST)

चंडीगढ़:  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को  चंडीगढ़  पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने जुनियर महिला कोच के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कल ही हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखा था। इस संबंध में आज उन्होंंने भूख हड़ताल करने की धमकी दी थी। 

लिखे गए  पत्र के माध्यम से आप नेता ढांडा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी तात्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में अधिकतम तीन माह के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करना था, लेकिन 8 माह बीत चुके हैं। अब तक चार्ज शीट दाखिल नहीं हुई है। इससे प्रतीत होता की चंडीगढ़ पुलिस संदीप सिंह को बचाने के लिए दबाव में काम कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static