करनाल में सनसनी...10 रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या, सिर पर ताबड़तोड़ बरसाए ईंट-डंडे

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:05 AM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार रात (26 मई 2026) को दो अज्ञात आरोपियों ने सब्जी विक्रेता की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में डर तथा दहशत का माहौल कायम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना करनाल के बुढ़ाखेड़ा चौक के पास की है। मृतक की पहचान सब्जी विक्रेता 44 वर्षीय संजय सैनी के रुप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि  संजय सैनी सब्जी और फल की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात उनके पास से दो युवकों ने 210 रुपए की सब्जी  खरीदी। युवकों ने 200 रुपए देकर चल दिए और जब 10 रुपए मांगें तो युवक उनके साथ बदतमीजी के साथ पेश आए। दोनों ने सब्जी विक्रेता संजय के सिर में डंडा और ईंट मारी। वहीं सब्जी विक्रेता खून से लथपथ जमीन पर  गिर गए।

संजय के घायल होने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोेनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static