यमुना नदी के किनारे व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पिछले दो दिनों से था लापता

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 12:33 PM (IST)

यमुनानग (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में 35 वर्षीय व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक यमुनानगर के नवाज पुर का रहने वाला है और उसका नाम गोविंद है। जो पिछले 2 दिन से लापता था। कल देर शाम उसका शव माली माजरा में यमुना नदी के किनारे मिला।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोविंद की चाकू सहित तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। उसकी आंखें निकाली गई व उसकी उंगलियां काट दी गई। पुलिस ने अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि यह काम कई लोगों का है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया, जिसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।

डीएसपी राजीव गुलिया ने बताया की परिजनों की मांग पर यह केस लोकल पुलिस से सीआईए को सौंप दिया गया है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने अन्य लोगों के नाम भी दिए हैं उन्हें भी जल्दी ही हिरासत में लिया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला पैसों के लेन-देन का है। जिस तरीके से गोविंद की हत्या की गई है, उससे लगता है कि यह कई लोगों का काम है। शव पर जहां चाकू के कई निशान हैं। वहीं मृतक की दोनों आंखें निकाली गई हैं तथा उसकी उंगलियां काटी गई हैं। पुलिस हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है। जबकि इस मामले में कितने लोग शामिल थे, यह भी जल्द सामने आएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static