राज्यसभा चुनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर सेतिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वोट के लिए मुझे न धमकी मिली, न कोई प्रलोभन
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:34 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी के विधायक गोकुल सेतिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें वोट देने को लेकर न तो किसी तरह की धमकी दी गई है और न ही कोई प्रलोभन दिया गया है।
गोकुल सेतिया ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह के दबाव में आकर निर्णय लेने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर जो बयानबाजी हो रही है, वह निराधार है और इससे राजनीतिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपील की कि इस तरह की भ्रामक खबरों से बचा जाए और तथ्यों के आधार पर ही बातें की जाएं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)