उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया : मनोहर लाल

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित उपाध्याय महान देशभक्त, उच्चकोटि के चिंतक, शिक्षाविद, वक्ता और साहित्यकार थे। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन सभी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उनके सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है। घर द्वार पर ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। वहीं, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनके दर्शन और विचारों को सारा देश याद कर रहा है। उनके दिए मूल मंत्र अंत्योदय को लेकर ही हम आगे बढ़ रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static