कांवड़ यात्रा दौरान सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 11:37 AM (IST)

कुरुक्षेत्र/यमुनानगर: प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला सामने आया है यमुनानगर से जहां पिता के कावड़ लेकर बच्ची के साथ  दुराचार की घटना हुई। हैरानी की बात ये है  कि ये हरकत और किसी ने नहीं बल्कि उसके पिता के दोस्त ने किया। 

दरअसल कांवड़ यात्रा के दौरान यमुनानगर के एक शिविर में बच्ची से उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया । लड़की ने अपने घर कुरुक्षेत्र गई तो उसने यह बात अपनी दादी को बताई। दादी ने कुरुक्षेत्र पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घटना यमुनानगर में हुई है इसलिए अब केस यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

बच्ची से रेप करने वाला लड़की के पिता का दोस्त बताया जा रहा है। लड़की की दादी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पाेती अपनी पिता के साथ बाइक पर कांवड़ लेने हरिद्वार गई थी। उनके साथ उसके पिता का दोस्त राजेंद्र भी था। 29 जुलाई को वे वहां से वापस आ रहे थे। सात साल की लड़की ने बताया कि वहां पर भंडारा लगा हुआ था। उसे राजेंद्र एक दुकान के पीछे ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वहां पर वह कुछ नहीं बोल पाई। कुरुक्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में छह पाॅक्सो, 376एबी में केस दर्ज कर जीरो एफआईआर कर यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static