हरियाणा में आज से फिर भीषण गर्मी शुरू, 45 पार होगा पारा...जानें कब होगी बारिश

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 12:15 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 3 दिन राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून आने तक पारा 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। 14 मई से 5 जून तक लगातार 23 दिन प्रदेश में भीषण लू चल चुकी है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी सूबे में लू का दौर जारी रहेगा। संभावना है कि 4-5 दिन और लू चलेगी।

बताया जा रहा है कि हरियाणा से मानसून अभी 13 सौ किलोमीटर दूर है। अभी मानसून कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। 

तीन दिन रही राहत

हरियाणा में बीते 3 दिनों तक राहत रही। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिले। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static