शहीद उधम सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 11 टीमों में होगी कड़ी टक्कर

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2017 - 03:43 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):हॉकी का गढ़ कहे जाने कुरुक्षेत्र जिला के कस्बा शाहाबाद में एस्टोटर्फ ग्राउंड में शहीद उधम सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें देश और प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट को अमर शहीद उधम सिंह के नाम से आयोजित किया गया। 
PunjabKesari
कार्यक्रम में सूबे के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की और उन्होंने इसका शुभारंभ किया। 3 तक दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

PunjabKesariराज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बहुत सहायक होते हैं और इनका आयोजन बहुत जरुरी है।
PunjabKesari
कर्ण सिंह तूर महासचिव मार्कण्डेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी ने बताया कि 3 दिन चलने वाले हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब राज्यों से लड़कों की 11 टीमें भाग लें रही हैं। 
PunjabKesari
आज पहला मैच कुरुक्षेत्र-भिवानी के बीच हुआ। जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ली। आज टोटल 4 मैच होंगे। प्रदेश के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने भी खेल मैदान में हॉकी खेली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static