काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, कई प्रदेशों की पुलिस को थी तलाश

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 06:23 PM (IST)

झज्जर (प्रवीण कुमार): हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक शार्प शूटर को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ भोला निवासी यादव कालोनी झज्जर बताया जाता है। पुलिस के अनुसार रवि अपराधी किस्म का युवक है और वह काला जठेडी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। 

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद रवि ने करीब 9 माह पूर्व झज्जर के महाराजा होटल के पास खेड़ी खुम्मार गांव के आसुतोष नामक युवक की हत्या की बात कबूल की है। तीन दिन के रिमांड के दौरान उससे हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में अपराधिक मामले दर्ज है। 

यह भी बताया गया कि रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवंबर 2019 में गांव भदानी के एरिया में एक व्यक्ति की हत्या करने, दिसंबर 2019 में अनेक आपराधिक वारदातों के आरोपी नरेश उर्फ शेठी निवासी झज्जर को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से छुड़ाने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देने, झज्जर के एक व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने, मलोट पंजाब के एरिया में नवंबर 2019 में एक व्यक्ति की हत्या करने, 26 अक्टूबर 2020 को गांव खेड़ी खुमार निवासी एक युवक आशुतोष उर्फ अमन कीझज्जर सिटी एरिया में हत्या करने, फरवरी 2020 में फरीदाबाद में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम देने, फरवरी 2020 में फरीदाबाद के एरिया से अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला करने, 2020 में फरीदाबाद के एरिया में लूटपाट व जान से मारने की नियत से फायर करने, 2020 में ही मुजेसर पलवल के एरिया में जानलेवा हमला,जनवरी 2021 में पाली राजस्थान के एरिया में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static