2 पक्षों में विवाद के बाद चली गोली, एक घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 11:36 AM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो) : शहर जगाधरी थाना से कुछ ही दूरी पर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान वाल्मीकि बस्ती निवासी रिंकू गागट ने गोली चलाई जो दूसरे पक्ष से लाजपतनगर निवासी दीपक को लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। लाजपतनगर निवासी दीपक नगर निगम में अनुबंधित कर्मचारी है। उसके पिता रमेश कुमार के पास सूअरों को पकडऩे का ठेका है। जब भी नगर निगम की ओर से सूअरों को पकडऩे का अभियान चलाया जाता है तो रिंकू अपने साथियों के साथ विरोध करने पहुंच जाता है।

बताया जा रहा है कि बुधवार अलसुबह करीब 4 बजे दीपक को अपने परिवार के साथ पटियाला में धार्मिक स्थल पर जाना था। इसके लिए वह गाड़ी से मिलिट्री ग्राऊंड के पास पहुंचा। यहां रिंकू अपने साथियों के साथ पहुंच गया व फिर उनके बीच विवाद हो गया। इसमें रिंकू ने पिस्टल निकालकर दीपक पर गोली चला दी। गोली दीपक की गर्दन में जाकर लगी जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मामले में आरोपी रिंकू गागट व अन्य पर केस दर्ज किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static