Sirsa: पढ़ाई के तनाव में 10वीं के छात्र ने दी जान, बाथरूम में मिला 17 साल का अनमोल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 09:57 AM (IST)
सिरसा : सिरसा के रामनगरिया इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहाँ 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर काफी मानसिक तनाव में था।
मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि सोमवार रात पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर खाना खाया था और इसके बाद सभी सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब परिवार के सदस्य उठे, तो अनमोल अपने कमरे में नहीं था। काफी तलाश करने के बाद जब परिजन बाथरूम की तरफ गए, तो अनमोल फंदे पर लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कृष्ण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।