सिरसा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 12:18 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिह): नगर परिषद् सिरसा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सिरसा के बाज़ारो में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के विभिन बाज़ारो में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो ये हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
PunjabKesari
दरअसल पिछले 3 दिनों से नगर परिषद् के सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। कर्मचारी सरकार से अपनी मांगो को मनवाने के लिए अड़े हुए है। पहले कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल की थी। लेकिन अब इन्होने अपनी हड़ताल को तीन दिन और आगे बढ़ा दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। हर बाजार में गंदगी का आलम पसरा हुआ है। लोग सरकार और प्रसाशन से मांग कर रहे है की जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था करवाए नहीं तो महामारी फैल सकती है।

वहीं, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चंद्रशेखर का कहना है कि पहले तीन दिन की हड़ताल थी लेकिन सरकार ने इस दौरान हमारे साथ कोई बैठक नहीं की। अब इसके चलते हमने आगे और तीन दिनों की हड़ताल को बढ़ा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static